टीआरपी डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी सरला देवी शुक्ल का गुरुवार सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो 90 वर्ष की थीं।

लंबे समय से बीमार चल रही श्रीमती शुक्ल का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार लोधी स्टेट मुक्तिधाम दिल्ली में होगा। शुक्ल परिवार के करीबी दौलत रोहरा ने सरला शुक्ल के निधन की पुष्टि की है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं झीरम के शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल जी की धर्मपत्नी श्रीमती सरला शुक्ला जी के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  गोल्फ कोर्स में एसएस बजाज आउट, TRP ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा