लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार 112 कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप नंबर पर धमकी भरा मेसेज भेजा गया है। इस संबंध में रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। सर्विलांस सेल की मदद से मेसेज भेजने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।

“एके 47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा”

पुलिस कंट्रोल रूम 112 के वॉट्सएप नंबर पर शनिवार की रात 8:07 मिनट पर मोबाइल नंबर 8874028434 से मैसेज आया था। इसमें सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें लिखा था कि को जान से मारेंगे 24 घंटे के अंदर, खोज सकते हो तो खोज लो। एके 47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा।

धमकी देने वाला किसी दूसरे शहर का है

जानकारी होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 में तैनात ऑपरेंशंस कमांडर सहेंद्र यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस की सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच मेसेज भेजने वाले की तलाश में जुट गईं हैं। डीसीपी साउथ रवि कुमार के अनुसार अब तक की छानबीन में पता चला है कि धमकी देने वाला किसी दूसरे शहर का है।

See also  प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करना शर्मनाक, छत्तीसगढ़ भाजपा ने जताया विरोध

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…