रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के वरिष्ठ प्रबंधक राम किशोर मिश्रा की विभाग से अंततः छुट्टी हो गई है। उन्हें बतौर उपसंचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कौशल एवं पेंशन बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

उनकी जगह अब आलोक राय को छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा संघ के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी राम किशोर मिश्रा का तबादला विभाग से हो चुका है।

देखें जारी लिस्ट…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  Exclusive: कागज की चमक और पारदर्शिता के पीछे छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम छिपा रहा अपना एक और भ्रष्टाचार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।