रायपुर। Corona vaccination in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन में आज से तेजी लाई जाएगी। वैक्सीनाइजेशन के लिए अब बूथ की संख्या 97 से बढ़ाकर 200 की जा रही है। अब तक प्रदेश में रोज 9700 टीके लग रहे थे, लेकिन अब रोज 20000 टीके लगेंगे।

राजधानी में 4, जिले में 9 नए बूथ

राजधानी और जिले में सोमवार से 9 नए बूथ खुल जाएंगे। राजधानी के 4 नए बूथ रामकृष्ण केयर, बालाजी, वी वाय और मेडिशाइन अस्पताल में खुलेंगे। गोबरा नवापारा, अभनपुर, आरंग और खरोरा के सिटी हेल्थ सेंटर तथा आरंग के रिम्स हॉस्पिटल में भी सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। इस तरह, जिले में सोमवार से 14 बूथ में रोजाना 1400 फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को टीके लगेंगे।

कोरोना के 300 नए केस

इस बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 300 नए केस मिले हैं, जिसमें रायपुर के 46 नए पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी की एक समेत 8 मौत हुई है।

See also  रायपुर SSP ने बदला 2 महिला टीआई का प्रभार, देखें आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।