नेशनल हाईवे पर पलटा गैस टैंकर, पुलिस ने किया 2 किमी का इलाका सील
नेशनल हाईवे पर पलटा गैस टैंकर, पुलिस ने किया 2 किमी का इलाका सील

टीआरपी डेस्क। शहर से 10 किमी दूर इन्दामरा के पास नेशनल हाईवे में एक गैस टैंकर पलट गया। इससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 किमी के इलाके को सील कर दिया गया है।

पूना से बेलइजा का टैंकर रायपुर के निको फैक्टरी में ले जाया जा रहा था। जो कि अचानक पलट गया। इन्दामरा के पास जब टैकर पलटा तो आवाजाही को पुलिस ने तुरंत बंद करा दिया है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो जाए। नगर निगम व ऐबीस के पानी टैकरों से लगातार पानी डाला जा रहा है।

मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। ट्रैफिक आवाजाही को बाधित करके सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस प्रसाशन मौके पर पहुंची है। गैस टैंकर के पलटने के बाद आस-पास के लगभग 2 किमी के इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों में दहशत का माहौल है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आवाजाही बाधित है। लगातार टैंकर पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

See also  सड़क के गड्ढों पर रैम्प वॉक कर किया प्रदर्शन, नेशनल हाइवे की दुर्दशा पर ध्यान दिलाने का अनोखा तरीका

एसपी श्रवण कुमार ने एहतियातन आसपास के दो किमी की रेंज में लोगों को वहां से हटाने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। लालबाग थाना क्षेत्र का पूरा मामला है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…