टीआरपी डेस्क। देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पाकिस्‍तानी महिला को सरकार ने आज

भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी। मूलरूप से भारत की रहने वालीं हसीना बेन 1999 में शादी के

बाद पाकिस्तान चली गई थीं। लेकिन कुछ समय बाद उनके पति की मौत हो गई और वह भारत

वापस आ गईं। दो साल पहले उन्होंने भारत में नागरिकता के लिए अप्लाई किया था, अब 18 दिसंबर 2019

को भारत की ओर से उन्हें नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया है।

 

गुजरात में हसीना बेन को मिली नागरिकता उन दावों के विपरित है जिसमें यह कहा जा रहा है कि

इस कानून से मुस्लिमों को परेशानी होगी। केंद्र सरकार बार-बार कह रही है कि इस कानून से देश

में रहने वाले किसी भी मुस्लिम को कोई परेशानी नहीं होगी। यह कानून केवल पड़ोस के राज्यों से

आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए है।

 

See also  डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स बोलकर चढ़ाया मौसमी का जूस,अस्पताल हुआ सील

CAB Protest LIVE :

हालांकि यूपी, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडू समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन

जारी है। प्रदर्शन के मद्देनजर इन सभी जगहों पर धारा -144 लागू की गई है। कई लोगों को हिरासत

में लिया गया है।बेंगलुरू में लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठनों ने कालाबुरागी इलाके में नागरिकता

कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 

यहां इतिहासकार रामचंद्र गुहा समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।वहीं दिल्ली में प्रदर्शन के

मद्देनजर लाल किला के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही कई मेट्रो स्टेशनों पर

सेवाएं रोक दी गई हैं। महाराष्ट्र में आज कांग्रेस, एनसीपी समेत कई दल नागरिकता कानून और

एनआरसी के खिलाफ विरोध मार्च करेंगे। कांग्रेस, राकांपा और अन्य दलों ने एक मोर्चा बनाया है और

वह इसको लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।कर्नाटक और बिहार में आज बंद है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मौके पर, जांच जारी

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।