पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो
image source : google

टीआरपी डेस्क। आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों ने शहादत प्राप्त की थी। आज पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पूरा देश शहीदों को याद कर रहा है। भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने भी इस मौके पर अपने जवानों की याद में एक वीडियो जारी किया है।

https://twitter.com/ChinarcorpsIA/status/1360786503593435138

गृह मंत्री अमित शाह ने दी जवानों को श्रद्धांजलि

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने भी पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी है। गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत उनके असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।’

See also  किलो और लीटर वाले मामले पर राहुल ट्रोल, बीजेपी पर ऐसे बरसे सीएम भूपेश

‘भारत उनके बलिदान को कभी नहीं ​भूलेगा’-राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं ​भूलेगा।’

‘देश आपका ऋणी है’ -राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, ‘पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों को नमन। देश आपका ऋणी है।’

See also  BIG BREAKING : हिजाब विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कर्नाटक HC के फैसले को SC में चुनौती

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने किया शहीदों को नमन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, ‘जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन। आपके अदम्य साहस, वीरता व शौर्य का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

‘पुलवामा के अमर बलिदानियों को कोटिशः श्रद्धांजलि’-योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले पुलवामा हमले के अमर बलिदानियों को कोटिशः श्रद्धांजलि। उनका अमर बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा, जय हिंद।’

See also  ED Issue In CG Raised In Lok Sabha- सांसद दीपक बैज ने ईडी कार्रवाई का मुद्दा लोस में उठाया

कौन था इस साजिश के पीछे? -भूपेश बघेल

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1360787184031174656

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से सवाल भी पूछे है कि जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां 300 किलो RDX कैसे पहुंचा?

भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा, “सवाल तो है साहेब! जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां 300 किलो RDX कैसे पहुंचा? कौन था इस साजिश के पीछे? पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र उनकी शहादत को सलाम करता है। ”

वीर जवानों की शहादत को सादर नमन -अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘पुलवामा के आतंकी हमले में देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले सेना के अमर वीर जवानों की शहादत को सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।’

कांग्रेस ने कहा, ‘पुलवामा में शहीद हुए जो, उन वीरों को वंदन है। यह मुल्क हमारा मस्तक है, और तुम ही इसके चन्दन हो। पुलवामा शहीदों को कांग्रेस परिवार का सलाम।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…