आम लोगों के लिए कब आएगी कोरोना वैक्सीन? इस पर आया AIIMS के डायरेक्टर का जवाब
image source ; google

टीआरपी डेस्क। देश में अब कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है। इस दौरान एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने वैक्सीन पर बात की। जब रणदीप गुलेरिया से पूछा गया कि कोरोना का टीका ओपन मार्केट में कब तक आएगा। तब इस पर गुलेरिया ने कहा कि ऐसा साल के अंत तक ऐसा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी पहली प्राथमिकता के हिसाब से टीकाकरण करने पर जोर दिया जा रहा है।

कोरोना वैक्सीन पर बात करते हुए डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि, ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स और जिस एज ग्रुप के लोगों को पहले टीका लगाने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। उनको कोरोना टीका लगने के बाद टीका ओपन मार्केट में आएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि सप्लाई-डिमांड को बनाकर रखना है।’

AIIMS के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया। उन्होंने कहा, ‘मैं सब से कहना चाहता हूं कि वैक्सीन से घबराए नहीं और टीका लगवाए। हमारी कोरोना संक्रमण की स्थिति बहुत अच्छी है, लेकिन इसे हमें ठीक बनाए रखना होगा। उसके लिए वैक्सीन लगाना ज़रूरी है।’ गुलेरिया ने आगे उम्मीद जताई कि साल के आखिर या फिर उससे पहले ही कोरोना का टीका ओपन मार्केट में आ सकता है।

See also  वैक्सीन के प्रति लोगों की भ्रांतियां दूर करने भारत में टीकाकरण गीत हुआ लॉन्च, मशहूर गायक कैलाश खेर ने दी आवाज

हालांकि अब तक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 11,610 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,37,320 हुई है। 100 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,913 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,36,549 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,44,858 है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…