परीक्षा पे चर्चा 2021 : छात्रों की बाधाओं को दूर करने के लिए इस बार पीएम मोदी लेंगे Online Class
परीक्षा पे चर्चा 2021 : छात्रों की बाधाओं को दूर करने के लिए इस बार पीएम मोदी लेंगे Online Class

नेशनल डेस्क। कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार छात्रों के साथ वार्षिक संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन ऑनलाइन करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज गुरुवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के साथ यह चर्चा उनकी परीक्षाएं शुरू होने से पहले मार्च में की जाएगी।

‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ मार्च में

पोखरियाल ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे यह सूचना साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सभी छात्रों को जिस चर्चा का इंतजार था, वह अब होने वाली है। ‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिल कर मुस्कुराते हुए अपनी परीक्षाओं की बाधा को पार करने के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने लिखा कि कोविड-19 महामारी के कारण इस साल चर्चा ऑनलाइन होगी।

See also  India-US trade deal: भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर पॉज़िटिव संकेत, अगले हफ्ते अमेरिकी अधिकारियों का भारत दौरा

चर्चा के लिए पंजीकरण आज से शुरू

साथ ही बात दें चर्चा के लिए पंजीकरण आज गुरुवार से ही शुरू होगा और 14 मार्च को समाप्त होगा। चर्चा के दौरान सवाल पूछने के लिए प्रतियोगिता के जरिए छात्रों का चयन होगा। प्रधानमंत्री के साथ स्कूली छात्रों की ‘परीक्षा पे चर्चा 1.0’ का आयोजन 16 फरवरी, 2018 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था। इस दौरान देश भर के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों को पीएम मोदी के साथ उनके डर, आकांक्षाओं, चिंताओं और सुझावों पर चर्चा करने का मौका दिया जाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर