राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज चंद्रमा का संचार दिन भर मकर राशि में होगा। रात के समय यह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि से जाते हुए चंद्रमा रक्षाबंधन पर कई राशियों को खुशी और आनंद देने वाले हैं। तो जानें कि आज आपके लिए दिन कैसा रहेगा।

आज का आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रक्षाबंधन, पूर्णिमा।

विशेष: स्वतंत्रता दिवस, पंचक (रात्रि 09:28 बजे से 20 अगस्त को रात्रि 10:28 बजे तक)

राशिफल

मेष राशि

शुक्र और मंगल की युति कलात्मकता में वृद्धि कराएगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिलेगा।

See also  Horoscope 15 December 2022 : इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

वृष राशि

शुक्र का परिवर्तन प्रणय संबंधों को मजबूत करेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। मन में अज्ञात भय रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

सिंह राशि

शुक्र मंगल की युति दाम्पत्य जीवन के लिए उत्तम है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या राशि

आपकी राशि से बारहवें शुक्र और मंगल होगा, जिस कारण से कुछ पारिवारिक परेशानियां रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के लिए शुक्र और मंगल की युति उत्तम है। दाम्पत्य जीवन में भी सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि

उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

See also  Horoscope 6 March 2024 : आज इन राशि वालों के लिए बनेंगे आय के स्त्रोत, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

धनु राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मकर राशि

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन संतान के कारण तनाव भी रहेगा।

कुंभ राशि

चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी निकट के व्यक्ति से तनाव मिलेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।