आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराकर भारत ने किया सीरीज 3-1 से अपने नाम, बनी दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम
image source : google

टीआरपी डेस्क। भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में हराकर टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराया। यह टेस्ट मैच भी तीन दिनों में समाप्त हो गया। हालांकि चेन्नई में पहला टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और अगले तीन टेस्ट लगातार जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया।

ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन

वहीं इस सीरीज को जितने के साथ ही भारत अब ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बन गया है। टीम ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया। आपको बता दें, भारत ने लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 2-1 से शिकस्त दी थी।हालांकि भारत पहले भी नंबर वन रहा था लेकिन फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड से 2-0 से हार के बाद उसका नंबर वन का ताज छिन चूका था, लेकिन भारत अब फिर से नंबर वन पर है।

See also  संसद के शीत सत्र में सोनिया-राहुल गांधी नहीं आएंगे नजर, खरगे-चौधरी को मिला जिम्मा

आपको बता दें, इंग्लैड के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बराबर अंक थे। दोनों के 118 अंक थे, लेकिन दशमलव के आधार पर कीवी टीम आगे थी। वहीं इंग्लैंड की टीम को रैंकिंग में तो कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह पहले की तरह ही चौथे नंबर पर ही है लेकिन उसके अंकों में कमी आई है। भारत से टेस्ट सीरीज से पहले उसके 108 अंक थे।

पहले टेस्ट में हार के बाद भारत की दमदार वापसी

पहले टेस्ट में इंग्लैड ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की जबरदस्त शुरुआत की थी लेकिन फिर टीम इंडिया ने वापसी दमदार वापसी की। टीम ने चेन्नई में दूसरा टेस्ट चार दिन में जीता तो अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट में दो दिन में ही मैदान मार लिया। अब उन्होंने आखिरी टेस्ट में तीन दिन के अंदर अंग्रेजों को पटखनी दे दी है।

See also  छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव- एक व्यापारी... एक लाइसेंस से व्यापारियों की मुश्किलें होंगी आसान- अमर परवानी

इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बना लिया है। अब फाइनल में न्यूजीलैंड से इंडिया की टक्कर होगी। यह फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में जून 2021 में खेला जाना है। भारत को टेस्ट चैंपियनशिप में जाने के लिए 2-1 या इससे ज्यादा के अंतर से सीरीज जीतना था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…