जीजा का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा युवक, सदमे में लव मैरिज करने वाली बहन ने कर ली खुदकुशी
जीजा का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा युवक, सदमे में लव मैरिज करने वाली बहन ने कर ली खुदकुशी

जबलपुर। बहन के प्रेमविवाह कर लेने से नाराज युवक ने अपने जीजा का सिर काट दिया है। वहीं, कटा हुआ सिर लेकर वह थाने में सरेंडर करने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद सदमे बहन ने भी फांसी लगा ली। घटना तिलवारा पुलिस थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय एक युवक ने कुल्हाड़ी वार कर जीजा का सिर काट दिया है, जिसमें उसकी मौत हो गई है। मृतक ने आरोपी की बहन से भागकर शादी की है। उसके बाद उसने थाने में आकर सरेंडर कर दिया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी की 19 वर्षीय बहन ने भी घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

तिलवारा पुलिस थाने के निरीक्षक सतीश पटेल ने बताया कि मिंटू शिवराम शुक्ला उर्फ धीरज तिलवारा थाने में एक बोरी लेकर आया। उन्होंने बताया कि बोरी में विजेत कश्यप का कटा हुआ सिर था। पटेल ने आरोपी के हवाले से बताया कि तीन माह पहले कश्यप उसकी बहन के साथ भाग गया था और दोनों ने शादी कर ली थी।

See also  वन विभाग की नाकामी : 38 घंटे संघर्ष करने के बाद आखिरकार दलदल में फंसी मादा हाथी की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…