आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा में एक लाख के ईनामी सहित तीन माओवादियों ने SP के सामने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटु ‘घर वापस आइए’ अभियान से प्रभावित होकर एक ईनामी माओवादी सहित कुल तीन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

तीनों माओवादी गुडसे पंचायत थाना कटेकल्याण एरिया में सक्रिय थे। तीनों माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पॉलिसी के तहत आत्मसमर्पण के पश्चात समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा दस दस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

तीनों माओवादियों पर गुडसे पंचायत के कटेकल्याण क्षेत्र में आगजनी बैनर- पोस्टर फेंकना, रूट काटना और आईडी बम लगाने जैसे गंभीर अपराध दर्ज है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  भारत का रुद्रम-1 पलभर में दुश्मन के रेडार को कर देगा तबाह, डीआरडीओ ने सफलतापूर्वक किया एंटी रेडिएशन मिसाइल का परीक्षण