रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज तो जीते, मगर कोरोना से हारे इंडिया लेजेंड्स... रायपुर से लौटे खिलाड़ी एक के बाद एक हो रहे संक्रमित
Image Source- Google

खेल डेस्क। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बाद युसूफ पठान, एस बद्रीनाथ के बाद अब इरफान पठान भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इरफान पठान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि सभी खिलाड़ी एक साथ हाल में रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का हिस्सा थे। टीम इंडिया लीजेंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए खिताब पर कब्जा किया मगर कोरोना से हार गए। अब इरफान पठान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अन्य खिलाड़ी भी दहशत में हैं।

इरफान की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को आई है। इरफान ने कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी ट्विट कर दी है। उन्होंने लिखा है कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मेरे अंदर किसी तरह से लक्ष्ण नहीं पाए गए हैं। मैंने अपने घर पर ही खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को कोरोना का टेस्ट कराने और खुद को क्वॉरेंटाइन करने की सलाह दूंगा।

See also  छत्तीसगढ़ ओडीएफ प्लस प्लस घोषित होने वाला देश का पहला और इकलौता राज्य

इंडिया लेजेंड्स की टीम को दिलाया था खिताब

बता दें कि सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेलते हुए हाल ही में यूसुफ पठान ने इंडिया लेजेंड्स की टीम को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का खिताब दिलाया था। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बने नए क्रिकेट स्टेडियम पर खेले टूर्नामेंट के फाइनल में यूसुफ पठान ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी। साथ ही 2 विकेट भी लिए थे।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में ये खिलाड़ी रहे मौजूद

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में में सचिन और यूसुफ के अलावा भारतीय टीम में युवराज सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, मुनफ पटेल जैसे पूर्व दिग्गज भी थे। वहीं ब्रायन लारा, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, केविन पीटरसन और जॉन्टी रोड्स जैसे कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय धुरंधर भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा थे।

See also  एसपी रैंक के दो अफसरों को सुकमा और बीजापुर भेजा गया, नक्सल अभियान में देंगे सहयोग
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…