छत्तीसगढ़ में कोरोना पीक से ढलान की ओर, 6577 मरीज मिले, 11207 डिस्चार्ज 149 की मौत
छत्तीसगढ़ में कोरोना पीक से ढलान की ओर, 6577 मरीज मिले, 11207 डिस्चार्ज 149 की मौत

न्यूयॉर्क। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में अमेरिका ने एक अहम सफलता हासिल कर ली है। अमेरिका के फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (FDA) ने 12 से 15 साल के किशोरों को लगाए जाने वाले कोरोना के टीके को मंजूरी दे दी है।

एफडीए ने इस टीके की आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है। Pfizer-BioNTech ने इस टीके को मंजूरी देने के लिए एफडीए से अनुरोध किया था। इस मंजूरी के बाद अमेरिका के मिडिल स्कूल के बच्चों को ये टीके लगाए जाएंगे, जिससे कि वे कोरोना के संक्रमण से बच सकें।

इस मंजूरी के बाद एफडीए की कमिश्नर डॉ. जनेट वूडकॉक ने कहा कि अब सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। हम आने वाले दिनों में इस महामारी का खात्मा करने की स्थिति में होंगे।

इस वैक्सीन को विकसित करने वाली कंपनियों ने मार्च महीने में दावा किया था कि 2000 से अधिक किशोरों पर इसका परीक्षण किया गया था। परीक्षण में इसे 100 फीसदी प्रभावी पाया गया।

See also  Vishnudev Sai Cabinet Expansion: सीएम विष्णुदेव साय से मिले तीनों न‌ए मंत्री, विभागों का बंटवारा शाम तक

जानकारों का कहना है कि इस मंजूरी के बाद अमेरिका में कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता मिलेगी। इस वैक्सीन को पहले ही 16 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह वैक्सीन दी जा रही है। इस वैक्सीन का भी दो डोज दिया जाना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर