corona data updates-धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 3 लाख के नीचे गिरा नए मामलों का ग्राफ
corona data updates-धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 3 लाख के नीचे गिरा नए मामलों का ग्राफ

नई दिल्ली। corona data updates देश में कोरोना की दूसरी लहर में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में बीत कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर अगर गौर करें तो रोजाना सामने आने वाले मामले 4 लाख की संख्या को पार कर गए थे।

राहत की बात यह है कि अब यह संख्या तीन लाख के नीचे जाती हुई दिख रही है। covid19india.org द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2.81 लाख के करीब नए मामले सामने आए हैं।

मौत का तांडव जारी

कोरोना के नए मामलों की संख्या में भले ही गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इस महामारी से मरने वालों की संख्या चार लाख के करीब आज भी बनी रही। बीते 24 घंटे में इस बीमारी से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई।

covid19india.org द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 281683 नए मामले सामने आए और 4092 मरीजों की जान इस महामारी के कारण चली गई। राहत की बात यह है कि मरीजों के लगातार स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है।

See also  संवरता सुकमा: मुख्यमंत्री ने गर्भवती माताओं को दिया सुपोषण टोकरी और बच्चों को कराया भोजन

आंकड़ों पर गौर करें तो कल 378388 मरीज या तो पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर