किन्नरों
ट्रेन में किन्नरों की वसूली और हरकत से यात्री परेशान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर आरपीएफ किन्नरों को लेकर एक बार फिर सख्त हो गई है। प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन के अंदर तैनात बल सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वह किन्न्रों पर नजर रखे। इस दौरान उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसी के तहत पांच किन्नरों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गई। सभी रेलवे यार्ड से ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

कई बार की जा चुकी है शिकायत

ट्रेन में चढ़ने के बाद किन्नर यात्रियों से बदसलूकी करते हैं। इसके अलावा जबरिया वसूली भी करते हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी होती। पहले ऐसा कई बार हुआ जब किन्नरों से त्रस्त होकर यात्रियों द्वारा आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की गई। सूचना पर कार्रवाई भी आरपीएफ करती है। अभी फिर से किन्नरों की ट्रेनों में मौजूदगी होने लगी थी। इसकी सूचना मिलने पर ही आरपीएफ ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

See also  CG News: नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस का सम्मान, दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारियों को अमित शाह का प्रशंसा पत्र, एसपी ने किया सम्मानित

हालांकि वह चोरी- छिपे ट्रेन में चढ़ते हैं और इसी तरह उतर भी जाते हैं। इसकी वजह से आरपीएफ की पकड़ में नहीं आते। पिछले कई दिनों से बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यही हो रहा था। शिकायत भी मिल रही थी कि यार्ड से वह ट्रेन में चढ़ते हैं। इसी के मद्देनजर यार्ड में दो बल सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिन्होंने देखा कि अलग- अलग ट्रेनों के यार्ड में धीरे होते ही किन्नर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

किन्नरों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया

इस बीच सभी को पकड़ लिया गया। इसके बाद किन्नरों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 144, 145 व 146 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फिलहाल उन्हें मुचलका पर छोड़ दिया गया। लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें मुक़र्रर तारीख पर उपस्थिति होने के लिए कहा गया। इसके बाद किन्नरों को रेलवे न्यायालय में पेश किया जाएगा। किन्नरों के साथ- साथ अवैध वेंडर और नो- पार्किंग में खड़ी होने वाली गाड़ियों के चालकों पर आरपीएफ नजर रखी हुई है।

See also  ब्रेकिंगः देश में बढ़ता ही जा रहा है कोरोना का कहर, आंकड़ा पहुंचा 50 हजार के पार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।