कोरोना पॉजिटिविटी दर
image source : google

टीआरपी डेस्क। भारत में 18 साल से ज्यादा उम्र को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वक्सीनेशन को लेकर नियम को बदल दिया है। इसकेअनुसार इस आयु वर्ग के लोग सीधे वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवा सकेंगे। इसके लिए अब कोविन पोर्टल से किसी अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि टीका लगवाने से पहले मौके पर ही Cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन होगा। इस तरह पहले से बुकिंग के बिना भी अब सीधे ऑनसाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए टीका लगवा सकेंगे।

दरअसल, कई राज्यों से वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक किए जाने के बाद भी लोगों के न पहुंचने की स्थिति में टीके खराब हो रहे थे। जिस कारण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर ऑनलाइन बुकिंग के बारे में जानकारी के अभाव के चलते भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते वैक्सीन हो रहे बर्बाद

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पूरी तरह से प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने के चलते दिन के अंत में कई बार वैक्सीन बर्बाद होने की नौबत आ जाती है। इसकी वजह यह है कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद भी लोग वैक्सीन के लिए नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोगों को भी मौके पर ही टीका लगाने की सुविधा से वैक्सीन की बर्बादी कम हो सकेगी। सरकार की ओर से भले ही एक मोबाइल नंबर से 4 लोगों के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा दी गई है, लेकिन इसके बाद भी उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। जिनके पास इंटरनेट या फिर स्मार्टफोन नहीं है।

See also  Corona Update : ढाई महीने बाद कम आए कोरोना के केस, पिछले 24 घंटे में 60471 नए मामले हुए दर्ज, 2726 मौतें

यह सुविधा सिर्फ सरकारी वैक्सीन सेंटर्स पर होगी

ऐसे में अब सरकार ने 18 से 44 साल की आयु के लोगों के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट की सुविधा देने का फैसला लिया है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ सरकारी कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों पर ही होगी। फिलहाल यह सुविधा निजी वैक्सीनेशन केंद्रों पर नहीं मिलेगी। प्राइवेट संस्थानों में टीकाकरण के लिए अब भी पहले से ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग करानी होगी। इसके अलावा यह संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर भी निर्भर करेगा कि वह
इस फैसले को लागू करते हैं या नहीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि वे जिला प्रशासन से ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा को लागू करने का काम करें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।