ब्रेकिंग: कांग्रेस टूलकिट मामले में बड़ा मोड़ , दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ट्विटर के गुरुग्राम दफ्तर पहुंची
ब्रेकिंग: कांग्रेस टूलकिट मामले में बड़ा मोड़ , दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ट्विटर के गुरुग्राम दफ्तर पहुंची

नई दिल्ली। कांग्रेस टूलकिट केस (Congress Toolkit Case) ने सोमवार को तूल पकड़ लिया, जब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (Delhi Police) की टीम ट्विटर के गुरुग्राम और लाडो सराय के दफ्तर पहुंची।

बता दें कि पुलिस ने ट्विटर को नोटिस देकर जवाब भी मांगा था। दरअसल, टूलकिट को लेकर BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को मेनुपलटेड (हेर-फेर किया हुआ) टैग दे दिया था।

सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर केंद्र सरकार ने ट्विटर से ऐतराज भी जताया था। सरकार ने तर्क दिया है कि क्योंकि यह मामला अभी जांच के अधीन है, लिहाजा उसे टैग (Twitter Manipulated Tag) दिया जाना सही नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, आईटी मंत्रालय ने ट्विटर की ग्लोबल टीम को पत्र लिखा है और कुछ नेताओं के ट्वीट के साथ ‘हेरफेर कर पेश किए गए मीडिया टैग’ पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

कहा गया था कि ये ट्वीट कथित रूप से कोविड-19 महामारी के खिलाफ सरकार की कोशिशों को कमतर दिखाने, पटरी से उतारने और बदनाम करने के लिए बनाए टूलकिट के संदर्भ में किए गए थे।

See also  बड़ी खबरः 4 मार्च तक CBI की कस्टडी में रहेंगे मनीष सिसोदिया

ट्विटर को संदेश में मंत्रालय ने कहा कि पहले ही कानून प्रवर्तन एजेंसी(Delhi Police) के समक्ष संबंधित पक्षकारों में से एक ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें टूलकिट की सच्चाई पर सवाल उठाया है और उसकी जांच की जा रही है।

ट्विटर की ऐसी टैगिंग न्याय से पूर्व, पूर्वाग्रह और जानबूझकर स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी की जांच प्रभावित करने की कोशिश है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…