अनलॉक
छत्तीसगढ़ का यह जिला हुआ अनलॉक, लॉकडाउन हटा फिर भी करना होगा इन नियमों का पालन

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार धीमी होने के साथ ही अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में यह लोगों के लिए राहतभरी खबर है, लेकिन इसके साथ ही सावधानी बरतने की भी आवश्यक्ता है.

इसी कड़ी में बेमेतरा जिले में लॉकडाउन हटा दिया गया है यानि अब यह जिला अनलॉक होने जा रहा है. यहाँ कोरोना संक्रमण की दर 8% से नीचे आने के बाद जिला प्रशासन ने लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

किसी तरह का रोस्टर सिस्टम या बंदिश नहीं होगी

वहीं, दूसरी ओर सरकार ने कल अनलॉक के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार के नए आदेश के मुताबिक जिन जिलों में 8% या इससे कम कोरोना संक्रमण की दर है वहां किसी तरह का रोस्टर सिस्टम या बंदिश नहीं होगी। इन सभी जिलों में बिना किसी प्रतिबंध के सभी बाजार और दुकानें, शोरूम और मॉल खोले जा सकेंगे। आदेश के अनुसार सभी प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद हो जाएंगे। इस संबंध में सरकार ने सभी कलेक्टर, एसपी को निर्देश जारी किया है।

See also  THE BURNING CAR : इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, हाइवे पर धू-धू कर जली कार, पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे… VIDEO

लागू रहेगी धारा 144

राज्य सरकार ने जो आदेश जारी किया है उसमें साफ कहा गया है कि इन छूटों के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। इसी के मद्देनजर शाम 6 के बाद लोगों को नाइट कर्फ्यू का पालन करना होगा। जिला प्रशासन शाम 6 बजे के बाद सभी दुकानें और बाजार बंद भी करवाएगा। उस आदेश में मैरिज हॉल वगैरह में 10 लोगों की मौजूदगी में ही शादी के कार्यक्रम आयोजित करने कहा गया था। वहीं पूरे राज्य में धारा 144 लागू रहेगी।

इससे पहले जिले में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 31 मई तक लाकडाउन का लगाया गया था। इस दौरान आवश्यक चीजों को छोड़कर अन्य सभी को प्रतिबंधित किया था। जिले में अब कोरोना संक्रमण की दर 8% से नीचे आ गई। राज्य सरकार से निर्देश मिलने के बाद अब जिले को अनलॉक कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Breaking: 2004 बैच की महिला IAS अफसर को सरगुजा संभाग आयुक्त की जिम्मेदी, आदेश जारी