"सत्य डरता नहीं" टूलकिट मामले में राहुल ने किया ट्वीट
"सत्य डरता नहीं" टूलकिट मामले में राहुल ने किया ट्वीट

रायपुर। टूलकिट के मामले में अब राहुल गाँधी की इंट्री हुई है। कथित ‘कोविड टूलकिट’ मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के कार्यालयों पर छापा मारे जाने के एक दिन बाद राहुल ने कहा कि “सत्य डरता नहीं” उन्होंने ‘हैशटैग टूलकिट’ के साथ यह ट्वीट किया है।

गौरतलब है की टूलकिट के मामले में सबसे ज्यादा हो हल्ला छत्तीसगढ़ में हो रहा है। यहाँ भाजपा के राष्ट्रीय नेता संबित पात्रा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ एफआईआर के बाद भाजपा ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। इस मुद्दे पर आज ही डॉ रमन सिंह ने ट्विटर के कार्यालय में छापे को लेकर राहुल गाँधी और भूपेश बघेल पर कटाक्ष किया था। इसके बाद राहुल गाँधी का यह ट्वीट आया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Terrorist Attack : श्रीनगर के छानपोरा इलाके में आतंकी हमला, CRPF का एक जवान घायल