छत्तीसगढ़ में वैक्सीन पर गरमाई सियासत, डी पुरंदेश्वरी के वैक्सीन बर्बाद होने का दावा करने वाले ट्वीट पर बोली कांग्रेस- झूठ है ये, मांगें माफी
छत्तीसगढ़ में वैक्सीन पर गरमाई सियासत, डी पुरंदेश्वरी के वैक्सीन बर्बाद होने का दावा करने वाले ट्वीट पर बोली कांग्रेस- झूठ है ये, मांगें माफी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जारी कोरोना टीकाकरण अभियान के बीचवैक्सीन पर सियासत भी लगातार जारी है। दरअसल छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का एक ट्वीट कांग्रेस को रास नहीं आ रहा।

बता दें इस ट्वीट में राहुल गांधी की हंसती तस्वीर है, कांग्रेस का लोगो है और लिखा है कि छत्तीसगढ़ में 30% वैक्सीन बर्बाद हो गई। पुरंदेश्वरी ने आगे लिखा कि पहले तो रो रहे थे, फिर वैक्सीन मिली तो बर्बाद करने लगे। ये कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों की आदत बन चुकी है।

https://twitter.com/PurandeswariBJP/status/1397458995770576905

गलत बयान के लिए मांगें माफी : मोहन मरकाम

डी. पुंदेश्वरी के इस ट्वीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि झूठ फैलाना, भ्रम पैदा करना, आकड़ों को छिपाना भाजपा का चरित्र है। मोहन मरकाम ने कहा है कि प्रदेश में कुल खराब हुई वैक्सीन का औसत 1% से भी कम 0.95% है जो कि राष्ट्रीय औसत से आधे से भी कम है। मरकाम ने राज्य के आंकड़ों पर कहा कि 72 लाख 90 हजार 210 कुल वैक्सीन मिली। इसमें से 61 लाख 99 हजार 637 इस्तेमाल में है, 10 लाख 31 हजार 230 का स्टॉक है। 59 हजार 343 ही वेस्ट हुई है जो कि 0.95% है। गलत बयान देने के लिए डी पुरंदेश्वरी को माफी मांगनी चाहिए।

See also  कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी शैलजा का 25 को छत्तीसगढ़ आगमन, स्वागत की चल रही है तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री ने बोले- केंद्र का दावा झूठा है

पुरंदेश्वरी ने जिस 30 परसेंट वैक्सीन वेस्टेज की बात कही है उसमें उन्होंने केंद्र सरकार के कोविन पोर्टल पर दिख रहे आंकड़ों का जिक्र किया है। इसे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सिरे से खारिज कर दिया है।

सिंहदेव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने टीकों को सबसे उचित तरीके से और तेज़ गति से लोगों तक पहुँचाना सुनिश्चित किया है। राज्य का वैक्सीन अपव्यय प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। प्रदेश में 30 फीसदी बर्बादी का आंकड़ा पूरी तरह से गलत है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर