अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस जुलाई में भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस जुलाई में भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

वाशिंगटन। अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस जुलाई में ब्लू ओरिजिन के पहले मानव अंतरिक्ष यान न्यू शेफर्ड में उड़ान भरेंगे। इस उड़ान उनके भाई और अंतरिक्ष यात्रा के लिए चल रही नीलामी में जीतने वाला व्यक्ति भी शामिल होगा।

इंस्टाग्राम पर बेजोस ने बताया कि न्यू शेफर्ड अंतरिक्ष यान 20 जुलाई को सफर पर निकलेगा। 20 जुलाई को ही अपोलो के चंद्रमा पर उतरने की वर्षगांठ है। अंतरिक्ष यान टेक्सास से उड़ान भरेगा। बेजोस ने फरवरी की शुरुआत में कहा था कि ब्लू ओरिजिन पर ज्यादा ध्यान देने के लिए वह अमेजन के सीईओ के पद से मुक्त हो रहे हैं।

न्यू शेफर्ड से जाने के लिए एक सीट की नीलामी

शनिवार को समाप्त हो रही है। इस नीलामी में 143 देशों के 6000 लोगों ने भाग लिया है। विजेता के लिए 28 लाख डॉलर (करीब 20 करोड़) की बोली है। नीलामी से प्राप्त राशि ब्लू ओरिजिन फाउंडेशन की क्लब फॉर फ्यूचर को दी जाएगी।

See also  कोरोना के खिलाफ लोगों ने जलाए दीये, तो इस ‘भाजपा‘ नेत्री ने चलाई ठांय-ठांय गोली, फेसबुक पर वीडियो हुआ वायरल...

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।