मनपसंद ब्रेवरेज के मालिक को दमणदीप से गिरफ्तार कर रायपुर पहुंची पुलिस
मनपसंद ब्रेवरेज के मालिक को दमणदीप से गिरफ्तार कर रायपुर पहुंची पुलिस

रायपुर। रायपुर पुलिस ने मनपसंद ब्रेवरेज के मालिक अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल आरोपी को दमणदीप से गिरफ्तार कर रायपुर पहुँच चुकी है.

आरोप है कि मनपसंद ब्रेवरेज के मालिक अभिषेक सिंह ने रायपुर के एक कारोबारी के साथ मैंगो जूस भेजने के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी की है.

बता दे कि रायपुर के भनपुरी स्थित एचआर एजेंसीज के मैनेजर इंद्रपाल सिंघहुरा ने अभिषेक के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि आरोपी ने सवा दो करोड़ रुपए लेकर भी मैंगो जूस नही भेजा था। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Bar Tender Girls के बीच हुई चाकूबाजी, एक युवती घायल