आपके फोन में भी अटैक कर सकता है खतरनाक वायरस Joker, बचने के लिए इन आठ एप को करें तुरंत डिलीट
image source : google

टीआरपी डेस्क। पिछले साल जुलाई में सिक्योरिटी एजेंसी चेक प्वाइंट ने जोकर ड्रोपर (Joker Dropper) और प्रीमियम डायलर (Premium Dialer) स्पाइवेयर का पता लगाया था। इस बार Quick Heal सिक्योरिटी लैब ने इसकी जानकारी दी है। क्विक हील ने आठ ऐसे मोबाइल एप्स का पता लगाया है। जो प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं और उनमें यह Joker मैलवेयर मौजूद हैं। यह एप्स आपके लिए खतरनाक हैं। ऐसे में आप इन्हें अपने फोन से डिलीट कर दें।

Auxiliary Message

यह एक मैसेजिंग एप है जो कि काफी हद तक गूगल के मैसेजिंग एप जैसा है लेकिन इसमें कुछ स्पेशल इमोजी आदि दिए गए हैं। गूगल प्ले-स्टोर अब इस एप को हटा दिया गया है, लेकिन सर्च में ही इसकी एपीके फाइल मिल रही है। यदि आपके फोन में यह एप है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।

Free CamScanner

पिछले साल सरकार ने कई सारे चाइनिज एप्स पर बैन लगाया था जिसमें कैमस्कैनर भी शामिल था। वैसे तो कैमस्कैनर काफी काम का और शानदार एप था लेकिन उसके साथ सिक्योरिटी का खतरा था। उस एप के विकल्प के तौर पर फ्री कैमस्कैनर एप को रिलीज किया गया है लेकिन इसमें भी जोकर मैलवेयर है। यदि आपके फोन में यह एप है तो इसे फौरन डिलीट कर दें।

See also  GOOGLE पर भरोसा करना पड़ा महंगा, साइबर ठगी की शिकार इस महिला ने गवाएं 2 लाख

Super Message

सुपर मैसेज एप में प्रिडिक्टिव इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इस एक ही एप से मैसेजिंग से लेकर ई-मेल तक की सुविधा मिलती है। इसमें क्लाउड का भी सपोर्ट है, लेकिन यह एप आपकी सिक्योरिटी के लिए ठीक नहीं है।

Element Scanner

यह एप खासतौर पर किसी प्रेजेंटेशन या पीपीटी फाइल या पीडीएफ फाइल से टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस एप के जरिए भी आपके फोन में जोकर मैलवेयर पहुंच सकता है।

Go Messages

गो मैसेज एप का इंटरफेस काफी हद तक व्हाट्सएप जैसा है। कहने के लिए तो यह एक टेक्स्ट मैसेजिंग एप है लेकिन इसके जरिए आप मल्टीमीडिया मैसेज भी भेज सकते हैं। इसमें कई तरह की इमोजी और जिफ फाइल का सपोर्ट मिलता है।

Travel Wallpapers

यह एक वॉलपेपर एप है। इसमें आपको मोबाइल से लेकर टैबलेट तक के वॉलपेपर मिलते हैं। इस एप पर एचडी वॉलपेपर मिलते हैं। इस एप से वॉलपेपर को डाउनलोड करके आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं।

See also  सावधान! गूगल ने रातों-रात हटाए 17 लाख से ज्यादा ऐप्स, क्या आपके फोन में भी हैं?

Super SMS

इस एप को मैसेजिंग के साथ-साथ बैकअप के लिए भी डिजाइन किया गया है। यह एप सभी तरह के मैसेज का बैकअप ले सकता है, लेकिन क्विक हील के मुताबिक इस एप में भी जोकर मैलवेयर है।

बता दें, गूगल प्ले-स्टोर पर जोकर मैलवेयर की एंट्री साल 2019 में हुई थी। साल 2020 जुलाई में भी Joker गूगल प्ले-स्टोर पर आया था और करीब 11 एप को अपना शिकार बनाया था। अब फिर से जोकर मैलवेयर की वापसी हो गई है। इस बार जोकर उन कैटेगरी के एप को इसने शिकार बनाया है जिन्हें पिछले साल बैन कर दिया गया था। जैसे- कैम स्कैनर आदि।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।