गुरुवार, 8 अक्तूबर 2026 गुरु, 8 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

भिलाई की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, हथखोज में मचा हड़कंप- Video

Bhilai Chemical Factory Fire: छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। गुरुवार को अचानक फैक्ट्री परिसर से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। इसके बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच […]

Massive fire at Shyam Chemical Factory in Hathkhoj industrial area Bhilai
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Bhilai Chemical Factory Fire: छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। गुरुवार को अचानक फैक्ट्री परिसर से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।

इसके बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।

फैक्ट्री से उठने लगीं ऊंची लपटें

आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से लगातार धुआं और ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। इसे देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

आग लगने का कारण अभी साफ नहीं

फिलहाल श्याम केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन