शनिवार, 10 अक्तूबर 2026 शनि, 10 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

स्टेट जीएसटी में बड़ा फेरबदल, 164 अधिकारी-कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

Chhattisgarh IPS Transfer News
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ के राज्य जीएसटी विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार अलग-अलग पदों पर कुल 164 अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी और नई जगह भेजा गया है। विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से कई पदों पर कार्यरत अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं।

तबादला सूची के अनुसार 36 राज्य कर सहायक आयुक्तों और 30 राज्य कर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा 10 राज्य कर संयुक्त आयुक्त और 13 राज्य कर उपायुक्त भी तबादले की सूची में शामिल हैं। 28 राज्य कर अधिकारियों को भी नई जगह पदस्थ किया गया है।

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी शामिल

राज्य जीएसटी विभाग के इस तबादला आदेश में केवल वरिष्ठ अधिकारियों को ही शामिल नहीं किया गया है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 47 अधिकारी-कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इस तरह विभाग के अलग-अलग स्तरों पर कुल 164 अधिकारी-कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

देखें लिस्ट

राज्य कर सहायक आयुक्त

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन