मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026 मंगल, 13 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• Chhattisgarh: राज्य सरकार ने बढ़ाया यात्री बसों का किराया, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना, जानिए किसे मिली छूट और क्या है नई दरें… • Kalinga University: कलिंगा विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने 7 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन , विषय-विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार • Raipur: एटीसी में तकनीकी खराबी, कई उड़ानों का मार्ग बदला गया, जानिए कौन सी फ्लाइट हुई प्रभावित • CG Secretariat Transfer: छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा में बड़ा फेरबदल, 150 से अधिक कर्मचारियों बदले प्रभार; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी • कैंसर रोधी दवाओं के आयात और कीमतों की हुई जांच, 26 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण, एक संचालक को कारण बताओ नोटिस
छत्तीसगढ़

CG SI Subedar Exam postponed: छत्तीसगढ़ में एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर की मुख्य परीक्षा स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग (SI Cadre) और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। तय शेड्यूल के अनुसार, […]

CG SI Subedar Exam postponed: छत्तीसगढ़ में एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर की मुख्य परीक्षा स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग (SI Cadre) और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।

तय शेड्यूल के अनुसार, यह मुख्य परीक्षा आगामी 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते इसे फिलहाल टाल दिया गया है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथि 02, 03 एवं 04 नवंबर 2026 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट और नई तारीखों की जानकारी सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन