मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026 मंगल, 13 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• Rajkumar College Raipur: राजकुमार कॉलेज रायपुर देश में चौथे और छत्तीसगढ़ में पहले स्थान पर, शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह को विज़नरी एजुकेशन लीडर अवार्ड • WRS Colony Ravan Dahan Raipur: डब्ल्यूआरएस कॉलोनी 101 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक आतिशबाजी बनेगी मुख्य केंद्र • CG SI Subedar Exam postponed: छत्तीसगढ़ में एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर की मुख्य परीक्षा स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा • Chhattisgarh: राज्य सरकार ने बढ़ाया यात्री बसों का किराया, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना, जानिए किसे मिली छूट और क्या है नई दरें… • Kalinga University: कलिंगा विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने 7 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन , विषय-विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार
छत्तीसगढ़

Raipur: एटीसी में तकनीकी खराबी, कई उड़ानों का मार्ग बदला गया, जानिए कौन सी फ्लाइट हुई प्रभावित

Technical glitch at ATC: माना एयरपोर्ट पर मंगलवार को ATC में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण दिल्ली, कोलकाता और इंदौर से आने वाली कई उड़ानें रायपुर में लैंड नहीं कर सकीं और उन्हें डायवर्ट करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक ATC की खराबी को दूर करने का काम चल रहा था और रात करीब साढ़े […]

Raipur: एटीसी में तकनीकी खराबी, कई उड़ानों का मार्ग बदला गया, जानिए कौन सी फ्लाइट हुई प्रभावित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Technical glitch at ATC: माना एयरपोर्ट पर मंगलवार को ATC में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण दिल्ली, कोलकाता और इंदौर से आने वाली कई उड़ानें रायपुर में लैंड नहीं कर सकीं और उन्हें डायवर्ट करना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक ATC की खराबी को दूर करने का काम चल रहा था और रात करीब साढ़े आठ बजे तक समस्या ठीक होने की उम्मीद जताई गई थी, जिसके बाद उड़ानों के रायपुर में उतरने की संभावना थी।

कई वीआईपी लौट रहे थे रायपुर

दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा समेत कई विधायक रायपुर लौट रहे थे। तकनीकी समस्या के कारण यह फ्लाइट रायपुर में लैंड नहीं कर सकी और उसे नागपुर डायवर्ट कर दिया गया।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. रायपुर एयरपोर्ट पर क्या हुआ?
Ans. मंगलवार को माना एयरपोर्ट के ATC में तकनीकी खराबी आई, जिससे दिल्ली, कोलकाता और इंदौर से आने वाली उड़ानें रायपुर में लैंड नहीं कर सकीं और उन्हें दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।

Q2. कौन सी फ्लाइट नागपुर डायवर्ट हुई और उसमें कौन था?
Ans. दिल्ली से रायपुर आ रही फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा और कई विधायक सवार थे।

Q3. ATC की खराबी कब तक ठीक हुई?
Ans. सूत्रों के अनुसार तकनीकी टीम खराबी दूर करने में जुटी थी और रात करीब साढ़े 8 बजे तक समस्या ठीक होने की बात कही गई थी, जिसके बाद उड़ानों के सामान्य होने की उम्मीद थी।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन