गुरुवार, 1 अक्तूबर 2026 गुरु, 1 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Ashish Tikariya Jansampark Sanchalak: आईएएस आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला, अधिकारियों ने किया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग के नव-नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया (IAS) ने आज जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें इस नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आईएएस अधिकारी आशीष कुमार टिकरिया वर्तमान […]

Ashish Tikariya Jansampark Sanchalak: आईएएस आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला, अधिकारियों ने किया स्वागत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग के नव-नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया (IAS) ने आज जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें इस नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आईएएस अधिकारी आशीष कुमार टिकरिया वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक (MD) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्य सरकार ने एक प्रशासनिक आदेश जारी कर उन्हें वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के साथ-साथ जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

जन-जन तक योजनाएं पहुंचाना मुख्य दायित्व

पदभार संभालने के बाद आशीष टिकरिया ने विभागीय कामकाज की जानकारी ली। अपने इस नए दायित्व के तहत वे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक नीतियों और राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सटीक जानकारी को मीडिया और आम जनता तक पहुंचाने की कमान संभालेंगे। उनका मुख्य फोकस शासन की प्राथमिकताओं और नीतियों को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित करना होगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन