गुरुवार, 1 अक्तूबर 2026 गुरु, 1 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

KORBA LIVE-IN PARTNER MURDER CASE: सेप्टिक टैंक में मिली थी गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी, लिव-इन पार्टनर अंबिकापुर से गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 33 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस ने फरार लिव-इन पार्टनर को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार […]

KORBA LIVE-IN PARTNER MURDER CASE: सेप्टिक टैंक में मिली थी गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी, लिव-इन पार्टनर अंबिकापुर से गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 33 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस ने फरार लिव-इन पार्टनर को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका संतोषी करीब दो साल से मनोज उरांव (40) के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। 27 अगस्त को दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवाद के बाद मारपीट हुई और महिला की मौत हो गई। इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने का आरोप है।

रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची तो परिवार को हुआ शक

संतोषी हर साल रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके जाती थी। इस बार जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। भाइयों ने जब मनोज से उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि संतोषी दो दिन पहले ही घर चली गई है।लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

घर में ताला और सेप्टिक टैंक से आ रही थी बदबू

19 सितंबर को संतोषी के भाई रामभरोसे और अन्य परिजन मनोज के घर पहुंचे। वहां ताला लगा हुआ था और मनोज भी गायब था।

इसी दौरान घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से तेज दुर्गंध आने पर परिजनों को शक हुआ। टैंक का ढक्कन भी आधा खुला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में निकाला गया शव

पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खोला गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में टैंक से महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में जांच शुरू की और आरोपी मनोज उरांव की तलाश तेज कर दी।

अंबिकापुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

घटना के बाद से मनोज फरार था। पुलिस को उसके रायपुर समेत अलग-अलग जगहों पर छिपने की जानकारी मिली। तलाश के दौरान पुलिस ने उसे अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या की पूरी परिस्थितियों, घटना में इस्तेमाल तरीके और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन