शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2026 शुक्र, 2 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Mohla-Manpur: जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, भाजपा-कांग्रेस एकजुट

no-confidence motion against ZP President: प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रभार जिले वनांचल मोहला-मानपुर जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह को अपने ही पार्टी के सदस्यों के बागी तेवर का सामना करना पड़ रहा है। नम्रता सिंह की कार्यप्रणाली से खफा भाजपा समर्पित सदस्यों ने बगावती मुहिम में कांग्रेस सदस्यों को भी साथ […]

MOHLA MANPUR CONTROVERCY
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

no-confidence motion against ZP President: प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रभार जिले वनांचल मोहला-मानपुर जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह को अपने ही पार्टी के सदस्यों के बागी तेवर का सामना करना पड़ रहा है।

नम्रता सिंह की कार्यप्रणाली से खफा भाजपा समर्पित सदस्यों ने बगावती मुहिम में कांग्रेस सदस्यों को भी साथ ले लिया है। यानी 10 सदस्यीय जिपं में सभी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए माहौल बनाने लगे हैं।

सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा हस्ताक्षरित आवेदन

अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बकायदा 10 सदस्यों की हस्ताक्षरित एक आवेदन भी कलेक्टर को सौंपा गया है। कलेक्टर तनुजा सलाम के नाम अधोहस्ताक्षरित पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति अविश्वास व्यक्त करते पत्र सौंपा गया है। इस खबर से मोहला-मानपुर की सियासत में उबाल आ गया है।

अविश्वास की वजह – पारदर्शिता का अभाव

बताया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रमुख वजह में कार्यप्रणाली में पारदर्शिता का अभाव और सदस्यों की सहमति के बिना एक पक्षीय निर्णय बताया गया है।

फर्जी जाति के मामले में मिली है क्लीन चिट

बता दें कि हाल ही में नम्रता सिंह को अनुसूचित जनजाति के मामले में राज्य सरकार की उच्च स्तरीय समिति ने क्लीन चिट दी है। चर्चा है कि भाजपा के ही असंतुष्ट खेमे के सदस्यों ने नम्रता को राजनीतिक मुश्किल में डालने के उद्देश्य से एक विवादित व्यक्ति के जरिये शिकायत की थी। काफी छानबीन के बाद नम्रता को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी की होने के मामले में सरकार ने सही ठहराया। इसके बाद अब भाजपा के ही एक सांगठनिक पदाधिकारी के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव लाने की मुहिम छेड़ी गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा के सदस्य पड़ोसी जिले बालोद के दल्लीराजहरा में अस्थाई ठिकाना बनाए हुए हैं। जबकि कांग्रेस के सदस्यों ने यूपी के तीर्थ स्थानों का रूख किया है।

मुहिम में जिपं उपाध्यक्ष का भी हस्ताक्षर

नम्रता सिंह के खिलाफ बगावती तेवर अपनाने वालों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह का भी नाम सामने आया है। अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन में भोजेश का भी कथित हस्ताक्षर है। भोजेश जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हैं। वह मोहला-मानपुर विधानसभा से एक बार चुनाव हार चुके हैं। वह दोबारा चुनाव लडऩे इच्छुक हैं। ऐसे में भोजेश शाह के अधोहस्ताक्षरित पत्र सामने आने के बाद पार्टी में बवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि संगठन की ओर से सदस्यों को समझाईश देने की बात कही जा रही है, लेकिन अंदर खाने बगावती सुर अब भी बरकरार है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. अविश्वास प्रस्ताव किसके खिलाफ लाया जा रहा है?
मोहला-मानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के खिलाफ।

Q2. कितने सदस्यों ने नोटिस दिया?
10 सदस्यीय जिला पंचायत के सभी 10 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर कलेक्टर को आवेदन सौंपा है।

Q3. कलेक्टर कौन हैं जिन्हें नोटिस सौंपा गया?
कलेक्टर तनुजा सलाम को।

Q4. भाजपा और कांग्रेस की क्या भूमिका है?
भाजपा समर्पित सदस्यों ने कांग्रेस सदस्यों को भी साथ लेकर अविश्वास प्रस्ताव का माहौल बनाया है, दोनों दल एकजुट हैं।

Q5. आरोप क्या हैं?
कार्यप्रणाली में पारदर्शिता का अभाव और सदस्यों की सहमति के बिना एकपक्षीय निर्णय लेने का आरोप।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन