बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : अभनपुर के पास यात्री बस जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बड़ी खबर : अभनपुर के पास यात्री बस जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से लगातार आगजनी की खबर सामने आ रही है। इसी तरह की घटना राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से सामने आई है।

यहां यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि अभनपुर के पास मोहन ढाबा के पास अभी महिंद्रा बस की गाड़ी जो बस्तर से रायपुर आ रही थी। इस दौरान आग लग गई है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभनपुर पुलिस घटनास्थल पर माैजूद है।