मंगलवार, 15 सितंबर 2026 मंगल, 15 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Raipur: बीच सड़क गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेला और लगा दी आग! तड़पती रही महिला, अस्पताल में मौत

Raipur Mana Crime News
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Raipur Crime News: रायपुर के माना थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला को उसके कथित प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाया और इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया। करीब 60 प्रतिशत झुलसी राजकुमारी साहू ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान आरंग निवासी राजकुमारी साहू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, महिला और वीरू धीवर के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर उसकी तलाश की जा रही है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम ?
पुलिस के अनुसार, रविवार रात वीरू धीवर और राजकुमारी साहू एक साथ थे। इसी दौरान आरोपी ने महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला ने मदद के लिए शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
आग की इस घटना में राजकुमारी साहू करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई थी। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने महिला की मौत की पुष्टि की है। मौत के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है।

पति से अलग रह रही थी राजकुमारी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजकुमारी साहू शादीशुदा थी, लेकिन कुछ समय से पति से अलग रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वीरू धीवर के साथ उसके संबंध पहले से थे। दोनों के बीच यह संबंध 2021 से पहले से बताए जा रहे हैं। अब पुलिस वारदात के पीछे की वास्तविक वजह पता करने में जुटी है।

2021 में भी दर्ज हुआ था गंभीर मामला
एएसपी अभिषेक झा के मुताबिक, वीरू धीवर के खिलाफ 2021 में आरंग थाने में एक गंभीर मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि उसने राजकुमारी साहू की सास पर फावड़े से हमला किया था। इस मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद दंपती अलग-अलग रहने लगे थे।

घटना वाले दिन दोनों थे साथ
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुराने विवाद के बावजूद वीरू और राजकुमारी के बीच संपर्क बना हुआ था। पूछताछ और अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार, वारदात वाले दिन भी दोनों साथ थे। इसके बाद महिला को आग के हवाले कर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के साथ घटना के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

CCTV से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और आग लगाने के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हुआ। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन