गुरुवार, 8 अक्तूबर 2026 गुरु, 8 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Raipur Voter ID Registration: रायपुर में 18 साल के युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, घर बैठे ECINET ऐप से भी भरें फॉर्म-6

Raipur Voter ID Registration: रायपुर में 18 साल के युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, घर बैठे ECINET ऐप से भी भरें फॉर्म-6
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। अगर आपकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है या आप अब तक अपना वोटर आईडी (Voter ID) कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रायपुर जिले में पात्र और नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के हर उस नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है, जो किसी वजह से अब तक वोटर बनने से छूट गए थे।

BLO करेंगे घर-घर जाकर सर्वे

वोटर सूची को पूरी तरह अपडेट करने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को जिम्मेदारी दी गई है। बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और ऐसे सभी पात्र युवाओं व नागरिकों का ब्योरा जुटाएंगे, जिनका नाम अब तक वोटर लिस्ट में नहीं है। वहीं मौके पर ही उनके पंजीयन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे बीएलओ का सहयोग करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट देने के अपने अधिकार से वंचित न रह जाए।

घर बैठे ECINET ऐप से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

यदि आप बीएलओ के आने का इंतजार नहीं करना चाहते, तो निर्वाचन आयोग ने अब प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है। आप अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए भी घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

  1. ECINET ऐप से:- अपने फोन में आयोग का ECINET Mobile App डाउनलोड करें और नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 (Form-6) भरें।
    2.आधिकारिक वेबसाइट से:- आप सीधे voters.eci.gov.in पर जाकर भी अपना फॉर्म-6 ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

प्रशासन ने सभी पहली बार बने युवाओं और छूटे हुए नागरिकों से इस डिजिटल सुविधा का फायदा उठाने और अपना नाम वोटर लिस्ट में जल्द से जल्द दर्ज कराने का आग्रह किया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन