गुरुवार, 17 सितंबर 2026 गुरु, 17 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून, रायपुर में भीषण गर्मी, दो दिनों के बाद झमाझम बारिश के आसार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां कमजोर हो गई हैं। पिछले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों […]

Chhattisgarh Weather
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां कमजोर हो गई हैं। पिछले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। हालांकि 19 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

मानसून सीजन में 5 फीसदी कम बारिश
प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक बारिश सामान्य से करीब 5 फीसदी कम दर्ज की गई है। मौजूदा समय में मानसून की सक्रियता अधिक नहीं होने के कारण कई जिलों में बारिश का असर सीमित है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने पर मौसमी स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है।

रायपुर ने तेज धुप
रायपुर वासियों को आज भीषण गर्मी का सामना करना पद रहा है। आज शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में दिन के समय उमस और गर्मी महसूस हो सकती है, हालांकि शाम हो थोड़े बादल रहने की संभावनाएं हैं। ]

दुर्ग रहा सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा
बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान के इन आंकड़ों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति में अंतर साफ दिखाई देता है।

19 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम
फिलहाल प्रदेश में बारिश का जोर कमजोर है, लेकिन 19 सितंबर से मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन