Minister Lakshmi Rajwade lashes out: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का एक तीखा तेवर वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी ही सरकार की पुलिस-प्रशासन को जमकर फटकार लगाती नजर आ रही हैं। मामला सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र का है, जहां सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों पर हुई कार्रवाई से मंत्री नाराज हैं।
मंत्री राजवाड़े सड़क हादसे में जान गंवाने वाली चंद्रावती जायसवाल के घर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंची थीं। वहीं मौजूद पुलिसकर्मियों से उन्होंने तीखे सवाल किए। उन्होंने पूछा – “जब हादसा दोपहर 12 बजे हुआ और आगजनी शाम 6 बजे हुई, तो 6 घंटे तक पुलिस-प्रशासन क्या कर रहा था?”
फर्जी केस का आरोप
मंत्री ने पुलिस की एकतरफा कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 3 दिन में 6 ग्रामीणों को जेल भेज दिया गया, लेकिन अभी तक यह जांच नहीं हुई कि पाठक क्रशर वैध है या अवैध? हादसे के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
मंत्री ने आरोप लगाया कि “फर्जी केस बनाकर ग्रामीणों को फंसाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को ही टारगेट क्यों किया जा रहा है? कांग्रेस नेता लाठी लेकर दौड़ाता दिखा, उस पर कार्रवाई क्यों नहीं?”
‘छोड़ दूं तो अभी कूट देंगे’
जब पुलिसकर्मी ने कहा कि कुछ लोगों को जेल भेजने से मामला शांत हुआ है, तो मंत्री ने दो टूक कहा – “अगर मैं यहां लोगों को छोड़ दूं, तो वे आपको अभी कूट देंगे।” इसके साथ ही उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि बिना ठोस सबूत किसी ग्रामीण को जेल न भेजा जाए और हिरासत में लिए गए लोगों से मारपीट न हो।
क्या है पूरा मामला?
17 अक्टूबर को ग्राम कुबेरपुर में गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार चंद्रावती को टक्कर मार दी, मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने MP-CG मुख्य मार्ग पर 4 घंटे चक्काजाम किया और ट्रैक्टर व क्रशर में आग लगा दी। भीड़ ने तहसीलदार करमचंद जाटवर, SDOP और थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता तक को बंधक बना लिया था। बाद में बड़ी मुश्किल से स्थिति काबू में आई।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े क्यों भड़कीं?
ग्रामीणों पर एकतरफा कार्रवाई और फर्जी केस बनाकर जेल भेजने के आरोप में उन्होंने अपनी ही सरकार की पुलिस को फटकारा।
Q2. मंत्री ने पुलिस से क्या सवाल पूछा?
उन्होंने पूछा कि हादसा 12 बजे हुआ और आगजनी 6 बजे, तब तक पुलिस क्या कर रही थी, और क्रशर वैध है या नहीं इसकी जांच क्यों नहीं हुई।
Q3. पूरा मामला क्या है?
17 अक्टूबर को कुबेरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम और क्रशर-ट्रैक्टर में आगजनी की थी, जिसके बाद 6 ग्रामीणों को जेल भेजा गया था।



