बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

एक छात्र के खाते से हुआ 50 करोड़ का ट्रांजेक्शन! आईटी विभाग ने भेजा नोटिस तो उड़ गए होश

एक छात्र के खाते से हुआ 50 करोड़ का ट्रांजेक्शन! आईटी विभाग ने भेजा नोटिस तो उड़ गए होश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी डेस्क। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने का झांसा देते हुए सटोरियों ने दो छात्रों से बैंक में खाता खुलवाया। सालभर में उस खाते से 50 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन भी हो गया और छात्र को इसकी भनक तक नहीं लगी।

जब इनकम टैक्स की नोटिस आया तो छात्र के होश उड़ गए। घबराए छात्रों ने तत्काल तारबाहर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करावाई। पुलिस इस मामले में सट्टेबाजों और ICIC बैंक के कर्मचारी की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दरसअल, विद्यानगर का अभय सिंह राठौर बी कॉम फाइनल ईयर का छात्र है। उसकी पहचान एक साल पहले सार्थक बैसवाड़े और गौरव चौधरी हुई। उन्होंने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने के लिए एक बैंक खाता खोलने का झांसा दिया। जिसके बाद अभय सिंह अपने दोस्त क्षितिज भारद्वाज के साथ ICICI बैंक गया। जहां उसे जानकारी दी गई कि उनके नाम पर एक कंपनी बनाई गई है। जिसके जरिये ट्रेडिंग करनी है। ICICI के कर्मचारी जय दुबे ने उन दोनों के नाम से फर्जी कंपनी का खाता खोल दिया। इस खाते को गौरव चौधरी ऑपरेट करता रहा। खाते में जमा होने वाले रकम की जानकारी अभय को नहीं मिली।

एक दिन अचानक इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आया। जिसमें उनके खाते में 50 करोड़ के ट्रांजेक्शन की जानकारी दी गई। जिसके बाद अभय ने गौरव से चर्चा की। तब गौरव ने कहा कि उसके खाते में 5 लाख रुपए जमा करा दिए हैं। इसे इनकम टैक्स विभाग में जमा कर दे।

अभय को इस मामले में फर्जीवाड़े की आशंका हुई जिसके बाद वह इसकी शिकायत लेकर तारबाहर थाने पहुंचा। पुलिस इस मामले में गौरव चौधरी और बैंक कर्मचारी जय दुबे के खिलाफ 420,34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर