शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 शुक्र, 25 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

Mahasamund: नकली शराब का एक और बड़ा सिंडिकेट ध्वस्त, नकली होलोग्राम से चल रही थी तस्करी

Major spurious liquor syndicate busted: महासमुंद जिले में सरायपाली पुलिस और आबकारी विभाग ने शराब तस्करी के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट का फर्जी लेबल लगाकर गोवा ब्रांड की अंग्रेजी शराब को असली बताकर बेच रहे थे।  इस संयुक्त कार्रवाई में 3229.860 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई […]

Mahasamund: नकली शराब का एक और बड़ा सिंडिकेट ध्वस्त, नकली होलोग्राम से चल रही थी तस्करी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Major spurious liquor syndicate busted: महासमुंद जिले में सरायपाली पुलिस और आबकारी विभाग ने शराब तस्करी के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट का फर्जी लेबल लगाकर गोवा ब्रांड की अंग्रेजी शराब को असली बताकर बेच रहे थे। 

इस संयुक्त कार्रवाई में 3229.860 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 22.15 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक यह नेटवर्क महासमुंद, सारंगढ़, रायगढ़, जांजगीर से लेकर हरियाणा तक फैला था।

डस्टर कार और कंटेनर से बरामद हुई शराब

पुलिस ने डस्टर कार क्रमांक CG 04 PS 3481 से 25 पेटियों में 1192 पौव्वा गोवा शराब (214.560 लीटर, कीमत 1.43 लाख) और कंटेनर ट्रक HR-13-X-3220 से 345 पेटियों में 2980.800 लीटर (कीमत 19.87 लाख) शराब बरामद की। इसके अलावा आरोपी अमित पटेल के कब्जे से 46 बोतल (34.5 लीटर) अलग-अलग ब्रांड की शराब मिली। कुल 3229 लीटर से ज्यादा शराब जब्त हुई।

नकली होलोग्राम का खुलासा, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार

बोतलों पर लगे होलोग्राम पर शक होने पर आबकारी विभाग से जांच कराई गई तो सभी होलोग्राम और लेबल नकली निकले। इसके बाद BNS की संगठित अपराध और जालसाजी की धाराएं जोड़ी गईं। इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड धीरज आहूजा को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया, जो नकली होलोग्राम, लेबल और बोतल सप्लाई करता था।

थोक खरीदार से लेकर सप्लायर तक शिकंजे में

गिरफ्तार आरोपियों में अजित पटेल और अमित पटेल थोक खरीदार, राजेश पटेल स्थानीय थोक विक्रेता, विनय सिंह ठाकुर रायगढ़ नेटवर्क का हैंडलर और धीरज आहूजा सप्लायर है। 25 सितंबर को दो और आरोपी आयुस महापात्र और स्वरूप सिंह सलूजा भी पकड़े गए। इस तरह कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

50 लाख से ज्यादा की जब्ती

शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल डस्टर कार (3 लाख), कंटेनर ट्रक (10 लाख), क्रेटा कार (15 लाख) और 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं। कुल जब्ती 50 लाख से अधिक की है।

सात आरोपी किए गए गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने पहले राजेश पटेल, अजित पटेल, अमित पटेल, विनय सिंह ठाकुर और धीरज आहूजा को गिरफ्तार किया। इसके बाद 25 सितंबर 2026 को आयुस महापात्र और स्वरूप सिंह सलूजा को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल कहां तैयार किए जाते थे, शराब का वास्तविक स्रोत क्या था और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था।

सरायपाली थाने में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट और BNS की धारा 111(2), 338, 336(3), 340(4) के तहत जांच जारी है। पुलिस अब पता लगा रही है कि नकली होलोग्राम कहां छपते थे और असली शराब का स्रोत क्या था।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. महासमुंद में शराब तस्करी का भंडाफोड़ कैसे हुआ?

— सरायपाली पुलिस ने डस्टर कार और कंटेनर ट्रक से 3229 लीटर गोवा अंग्रेजी शराब जब्त की, जांच में बोतलों पर लगे होलोग्राम और लेबल नकली मिले, जिसके बाद अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ।

Q2. कितनी शराब और संपत्ति जब्त हुई है?

— कुल 3229.860 लीटर शराब (कीमत 22.15 लाख) और तस्करी में इस्तेमाल डस्टर, कंटेनर, क्रेटा कार और मोबाइल मिलाकर 50 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

Q3. इस मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?

— कुल 7 आरोपी – राजेश पटेल, अजित पटेल, अमित पटेल, विनय सिंह ठाकुर, धीरज आहूजा (हरियाणा), आयुस महापात्र और स्वरूप सिंह सलूजा को गिरफ्तार किया गया है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन