बुधवार, 7 अक्तूबर 2026 बुध, 7 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
जॉब्स एंड एजुकेशन

Ministry of Culture Internship 2026: सरकारी मंत्रालय में काम करने का बड़ा मौका, बिना परीक्षा हर महीने मिलेंगे 20 हजार

Ministry of Culture Internship 2026: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में काम करने का युवाओं के पास बड़ा मौका आया है। संस्कृति मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम के तहत कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चुने गए युवाओं को 2 से 6 महीने तक मंत्रालय के […]

Ministry of Culture Internship 2026
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Ministry of Culture Internship 2026: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में काम करने का युवाओं के पास बड़ा मौका आया है। संस्कृति मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम के तहत कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चुने गए युवाओं को 2 से 6 महीने तक मंत्रालय के कामकाज को करीब से देखने, समझने और सीखने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान अभ्यर्थियों को हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन ईमेल के जरिए अपना आवेदन भेज सकते हैं।

किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

संस्कृति मंत्रालय के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। मंत्रालय ने इसके लिए किसी भी विशेष स्ट्रीम या विषय की बाध्यता नहीं रखी है। यानी कला, विज्ञान या वाणिज्य किसी भी विषय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं। इस इंटर्नशिप के लिए नोटिफिकेशन में कोई भी आयु सीमा तय नहीं की गई है।

इंटरनेशनल इवेंट्स और रिसर्च का मिलेगा अनुभव

चुने गए अभ्यर्थियों को इंडिया आर्ट और इंटरनेशनल इवेंट आर्किटेक्चर एंड डिजाइन बिएनाले 2026 में काम करने का मौका मिलेगा। यह आयोजन दिल्ली के पुराना किला और अन्य प्रमुख स्थानों पर होगा। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को म्यूजियम प्रैक्टिस, क्यूरेटोरियल रिसर्च, एग्जीक्यूशन, विजिटर एंगेजमेंट, कल्चरल एडमिनिस्ट्रेशन, प्लानिंग, डॉक्यूमेंटेशन और कंटेंट सपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को मल्टीटास्किंग बनने में मदद मिलेगी।

संस्कृति मंत्रालय इंटर्नशिप 2026: मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
इंटर्नशिप का नामसंस्कृति मंत्रालय इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026
कुल सीटें20
इंटर्नशिप अवधि2 से 6 महीने
स्टाइपेंड₹20,000 प्रति माह
आवेदन की अंतिम तिथि14 अक्टूबर 2026
ईमेल आईडी[email protected]
आधिकारिक वेबसाइटculture.gov.in

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले अपना एक अपडेटेड करिकुलम विटे तैयार करें।
  2. अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार करें।
  3. यदि आपके पास काम का कोई पोर्टफोलियो है, तो उसे भी साथ में जोड़ें।
  4. इन सभी दस्तावेजों को एक साथ अटैच करके ईमेल आईडी [email protected] पर भेज दें।
  5. आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 है।

चयनित उम्मीदवारों की सूची संस्कृति मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट culture.gov.in पर जारी की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन