सोमवार, 5 अक्तूबर 2026 सोम, 5 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• इतना भारी-भरकम चालान कहां से पटायें हुजूर.. कहते हुए बिलख पड़ी महिलाएं, ट्रेफिक थाने में छाती पीट-पीट कर किया हंगामा, एएसपी ने बताया-क्यों किया गया चालान • Shoaib Dhebar: बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शोएब ढेबर फरार घोषित, विदेशी नंबर से वॉट्सऐप काल पर मिली थी धमकी • Raipur Police: गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,शहर में जुलूस निकालकर भेजा कोर्ट • Mumbai Film City fire: मुंबई की फिल्म सिटी में बड़ा हादसा, रणबीर कपूर की रामायण का सेट जलकर खाक, मची अफरातफरी • Raipur Airport New Director: मोहम्मद आरिफ होंगे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर, बागडोगरा.कोयंबटूर में दे चुके हैं सेवा, जानें उनके बारे में
खेल

Ind A vs Aus A: इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ का मुकाबला कल, हार्दिक पांड्या सीरीज से बाहर, सूर्यांश शेडगे को मिला मौका, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

पुडुचेरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया की युवा ब्रिगेड के बीच क्रिकेट का रोमांच कल से शुरू होने जा रहा है। इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में इंडिया ‘ए’ की कमान युवा स्टार ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में […]

Ind A vs Aus A: इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ का मुकाबला कल, हार्दिक पांड्या सीरीज से बाहर, सूर्यांश शेडगे को मिला मौका, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

पुडुचेरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया की युवा ब्रिगेड के बीच क्रिकेट का रोमांच कल से शुरू होने जा रहा है। इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में इंडिया ‘ए’ की कमान युवा स्टार ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी।

एक तरफ जहाँ इंडिया ‘ए’ ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, वहीं दूसरी तरफ भारतीय सीनियर टीम भी 6 अक्टूबर से ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में मैदान पर उतरेगी।

हार्दिक पांड्या अनफिट होकर बाहर, सूर्यांश को मिला मौका

सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट न होने के कारण ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के मुताबिक हार्दिक को पूरी तरह मैच-फिट होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। उनकी जगह स्क्वाड में युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है।

हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार आईपीएल 2026 में कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेला था और उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप में था। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में भी उनके लौटने पर संशय बना हुआ है।

नमन धीर सीनियर टी20 टीम में शामिल

हार्दिक के अलावा नमन धीर भी इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। नमन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सीनियर भारतीय टीम में चुन लिया गया है। उन्हें वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिला है, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए तमिलनाडु की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेलने की इजाजत दी गई है।

सूर्यांश शेडगे (जिन्होंने जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था) के इंडिया ‘ए’ में चुने जाने की वजह से वे अब मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच तीनों वनडे मैच पुडुचेरी के CAPS ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

पहला वनडे:- 6 अक्टूबर 2026
दूसरा वनडे:- 9 अक्टूबर 2026
तीसरा वनडे:- 11 अक्टूबर 2026

इंडिया ‘ए’ वनडे टीम:-

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, निशांत सिंधू, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह और सूर्यांश शेडगे।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन