रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने कहा है कि CWC कोई जिले या तालुका की कमेटी नहीं है, CWC सर्वोच्च संस्था होती है, जो कांग्रेस पार्टी के आगे का पूरा रोडमैप तय करती है।देश की वर्तमान समस्याओं के ऊपर क्या समाधान हो सकता है, उसकी रूपरेखा तैयार करती है। इसमें हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। चुनाव होता तो ताकतवर लोग चुनाव जीत जाते और कमज़ोर लोग हर जाते हैं।कैसे sc, st, obc, मुस्लिम समाज और महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिले समाज को इसमे प्रतिनिधित्व मिले, उनके सवाल पर भी cwc में डिस्कशन हो, इसके लिए आवश्यक था कि मनोनयन का रास्ता अख्तियार किया जाए।
संजय निरुपम ने कहा कि आजाद भारत मे देखा जाए तो 3 बार बार कवच के चुनाव हुए हैं। CWC में मनोनयन के लिए हमेशा से ही कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया जाता रहा है। इस बार भी स्टेयरिंग कमेटी, जो कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था है, उसने अध्यक्ष को अधिकृत किया।
छग सरकार के कामकाज से दिल्ली के लोगों के पेट मे दर्द हो रहा है
छत्तीसगढ़ में ED के छापों को लेकर संजय निरुपम ने कहा कि यहाँ ऐसी सरकार है जिससे दिल्ली तक के लोगों के पेट मे दर्द हो रहा है। आज भूपेश बघेल के नेतृत्व में अच्छी सरकार काम कर रही है। कामयाबी पूर्वक काम हो रहा है। पूरा विश्वास है कि छग में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है। तो कैसे इस सरकार के कामकाज को प्रभावित किया जाए, कैसे इसको बदनाम किया जाए, कैसे महाधिवेशन के ऊपर काली छाया डाली जाए। उसी के तहत भाजपा के8 केंद्र सरकार द्वारा काम किया जा रहा है।
कांग्रेस अधिवेशनों की भूमिका बड़ी ऐतिहासिक होती है
रायपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन को लेकर चर्चा करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशनों की भूमिका बड़ी ऐतिहासिक होती है। इन महाधिवेशनों ने कांग्रेस को एक दिशा दी है, देश को एक नई दिशा दी है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरी है। तो निश्चित तौर पर रायपुर का कांग्रेस अधिवेशन एक ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा और इसके जरिये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जबरदस्त ऊर्जा मिलेगी।
यें खबरें भी जरूर पढ़ें
- बिग ब्रेकिंग: NEET मुद्दे पर PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल को उठाकर ले गई पुलिस, प्रियंका और अखिलेश यादव भी डिटेन
- Raipur Medical College DRP Scam: मेडिकल कॉलेज में फर्जी हाजिरी का खेल, छुट्टी के दिन भी अटेंडेंस?
- Municipal Corporation: रायपुर नगर निगम में सिर्फ बैठकें हो रही हैं धरातल पर स्थिति दयनीय: नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी
- Chhattisgarh BJP Core Committee की शाम 6 बजे बड़ी बैठक, शिव प्रकाश पहुंचे रायपुर!
- Chief-Secretary: मुख्य सचिव ने ली सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा


