10 जनपद में हलचल तेज: सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे कमलनाथ, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। 10 जनपद में लगातार चल रही बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच गुरुवार को कांग्रेस के नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर पार्टी में बदलाव को लेकर कमलनाथ के साथ बैठक चल रही है। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।  सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मिल सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कमलनाथ का नाम सबसे आगे हैं।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव संसद के मानसून सत्र के बाद होगा।  सोनिया गांधी का स्वास्थ्य लगातार खराब रहने के कारण नए अध्यक्ष पद की तलाश की जा रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सार्वजनिक जगहों पर बहुत सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने हाल ही पांच राज्यों-बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार भी नहीं किया है।

See also  बेल्जियम ने रेमेडिसविर की 9000 शीशियां भारत पहुंचाई, फ्रांस और उज्बेकिस्तान ने भी भेजे मेडिकल उपकरण

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राहुल गांधी को सौंप थी। चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।