मुंबई के चेंबूर और विकरोली में धंसी जमीन 15 की मौत, कई और लोगों के दबे होने की आशंका

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की 2 अलग अलग घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई। 12 लोगों ने चेंबूर इलाके में और 3 ने विकरोली में जान गंवाई। चेंबूर में हुए हादसे में पांच मकान ढह गए जिसमें दबे 16 लोगों NDRF की टीम ने सुरक्षित बचा लिया।

NDRF इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने बताया कि चेंबूर में उनकी टीम ने मलबे से 2 शव बरामद किए। उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग 10 शव निकाल चुके थे। कम से कम 7 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उधर, NDRF के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि विकरोली में मलबे में 5-6 लोगों का अनुमान है।

चेंबूर का यह भरत नगर इलाका काफी ऊंचाई पर है। NDRF को यहां पहुंचने में दिक्कत हुई। इससे रेस्क्यू कुछ देरी से शुरू हो सका। चेंबूर का यह भरत नगर इलाका काफी ऊंचाई पर है। NDRF को यहां पहुंचने में दिक्कत हुई। इससे रेस्क्यू कुछ देरी से शुरू हो सका।

See also  Gold and Silver Price : शादी के सीजन में 2300 रूपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी लुढ़की…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर