काबुल एयरपोर्ट से अगवा किए गए सभी 150 लोग सुरक्षित, अधिकांश भारतीय

टीआरपी डेस्क। काबुल से बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट के पास से तालिबान 150 लोगों को अपने साथ ले गया है, इनमें ज्यादातर भारतीय हैं। ये साफ नहीं है कि इन लोगों को ले जाने के पीछे तालिबान का मकसद क्या है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों को तालिबान अपने साथ ले गया है, वे सभी सुरक्षित हैं।

तालिबान जिन लोगों को लेकर गया है, उन्हें एक गैराज में भेजा गया है। वहीं तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्लाह वासे ने 150 लोगों को अगवा करने की बात को गलत बताया है। तालिबान का कहना है कि लोगों को अगवा नहीं किया बल्कि सुरक्षित एयरपोर्ट पहुंचाने की कोशिश की है।

जानकारी के मुताबित जिन लोगों को तालिबान लेकर गया है, उन्हें दस्तावेजों की जांच के लिए ले जाया गया होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  ब्रेकिंग: मिशन तालिबान पर डोभाल, रूसी NSA और CIA चीफ भारत में, अफगानिस्तान पर होगी बात