Big Breaking: माना विमानतल पर देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ़्तार, CISF ने घेराबंदी कर दबोचा

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित माना विमानतल पर पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ़्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए माना थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि घटना कल की है जब युवक अपनी स्कूटी से माना विमानतल के वीआईपी गेट के नज़दीक पहुँचा, जहां उसे CISF के उपनिरीक्षक ने रोकने की कोशिश भी की, जिस पर आरोपी युवक भागने का प्रयास किया।

इसकी सूचना तत्काल CISF द्वारा थाने में दी गई जिसके बाद युवक को घेराबंदी कर दबोचा गया। युवक के पास से 1 नग देशी कट्टा बरामद किया गया है व उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।फिलहाल युवक किस नीयत से एयरपोर्ट में घुसने का प्रयास कर रहा था, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से माना एयरपोर्ट पर कई वीआईपी के आने जाने का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

See also  IAS BREAKING : बदले गए राज्य सूचना आयोग के सचिव, जानिए किस IAS को मिली जिम्मेदारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर