पूर्व राज्यसभा सांसद और पायनियर के पूर्व संपादक वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का निधन

कोलकाता। पायनियर के पूर्व संपादक और राज्य सभा सांसद रहे डॉ चंदन मित्रा का बुधवार देर रात निधन हो गया । उनके निधन की जानकारी राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त- पायनियर के संपादक और पूर्व सांसद चंदन मित्रा को खो दिया। हम ला मार्टिनियर के छात्र के रूप में एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए। हम एक ही समय में पत्रकारिता में शामिल हुए और अयोध्या और भगवा लहर के उत्साह को साझा किया।’

चंदन मित्रा के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया ” उनको तेज दिमाग और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा, उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति,”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  Rape Case: पत्रकार तरुण तेजपाल 8 साल बाद हुए रिहा, महिला सहकर्मी ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।