भिलाई सीआईएसएफ बटालियन कैंप तक पहुंचा डेंगू, एक जवान सहित 3 नए मरीज, निजी अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। जिले के उतई में सीआईएसएफ बटालियन के जवान सहित 3 नए डेंगू मरीज मिले हैं, इसके साथ ही जिले में अ​ब तक डेंगू के 54 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 30 की कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं है, वहीं 24 लोग दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं।

पिछले दिनों दिल्ली से लौटने वाला जवान निकला डेंगू संक्रमित

जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ का जवान पिछले दिनों दिल्ली से लौटा है। वह निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था, इसके बाद जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि बाकी के दो मरीजों में एक भिलाई के शांति नगर और दूसरा जामुल के गणेश नगर के निवासी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Earthquake in China: चीन में भूकंप से तबाही: तिब्बत में 32 की मौत, नेपाल में इमारतें धराशायी, मलबे में दबे लोग