मुंबई/नई दिल्ली। Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार 30 सितंबर को चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट (Silver Price Today) दर्ज की गई है, इससे चांदी 58 हजार रुपए प्रति किग्रा के नीचे चली गई है। वहीं, सोने के भाव (Gold Price Today) में भी आज कमी आई है। गोल्‍ड भी 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 58,692 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। भारतीय सर्राफा बाजारों के उलट अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने के दाम में तेजी आई, जबकि चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ।

गोल्‍ड की नई कीमतें

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में 154 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 44,976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई और ये 1,733 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं।

See also  सोना-चांदी खरीदने का सही समय? धड़ाम से गिरे दाम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।