युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु प्रदेश में राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत, मिलेगा हर साल 1 लाख रु. का अनुदान

रायपुर। प्रदेश में युवाओं को रचनात्मक कार्याें से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतों और नगरी निकायों के वार्डाें में 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। इस क्लब में 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं शामिल होंगे, जो सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन अपनी भागीदारी निभाएंगे।

राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में प्रथम युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को संगठित और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। हम युवाओं के माध्यम से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने जा रहे हैं। युवा शक्ति संगठित हो, उन्हें शिक्षा और रोजगार का बेहतर अवसर मिले, यह हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।

See also  अनशन इम्पैक्ट : अधिकारी के अनशन के बाद हरकत में आया विभाग, रायपुर से संचालक पहुंची महासमुंद, 02 पर्यवेक्षक निलंबित, महिला समूह बर्खास्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश में सूचना क्रांति का सूत्रपात किया और कम्प्यूटर को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। युवाओं को मताधिकार, त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का विशेष अवसर प्रदान किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। अब हम गोबर से बिजली उत्पादन करने जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।